साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज (फॉलोअप)। यहां के व्यवहार न्यायालय के आधिकारिक ई मेल आइडी में मैसेज भेजकर न्यायालय को बम से उड़ा देने की धमकी देने के मामले में स्थानीय पुलिस की जांच तेज है। कुछ दिन पहले देशभर में 1000 से ज्यादा झूठी कॉल व बम धमाका करने की धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस को उससे पूछताछ में कई अहम जानकारी हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उस आधार पर रांची से एक उच्चस्तरीय टीम को गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ क लिए दिल्ली भेजा गया है। समझा जा रहा है कि दिल्ली गई टीम के रांची वापस लौटने के बाद अनुसंधान की दिशा तय होगी। यहां उल्लेखनीय होगा कि बीते 25-26 मार्च की रात को साहिबगंज व्यवहार न्यायालय के आधिकारिक ई मेल आइडी में मैसेज भेजकर न्यायालय को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई ...