सीवान, जनवरी 29 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय न्यायालय के मेल पर अनजान ई-मेल द्वारा शहर स्थित सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। पुलिस उपाधीक्षक साइबर द्वारा प्राप्त धमकी भरे मेल की तकनीकी जांच व सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। धमकी को गंभीरता से लेते हुए यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके पीछे किसका हाथ है और मंशा क्या है। किसी तरह की अनहोनी से बचाव को लेकर पहले यातायात व्यवस्था में भी बदलाव करते हुए न्यायालय परिसर में अनधिकृत वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। परिसर में आने-जाने वाले वाहनों व आम लोगों के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया। इसके बाद बम स्क्वायड टीम द्वारा पूरे न्यायालय परिसर की सघन जांच कराई गई। एहतियात के तौर पर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.