देहरादून, फरवरी 17 -- नई टिहरी। जिला न्यायलय को सुबह के वक्त बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल जिला जज को मिली। जिसे लेकर पुलिस व एलआईयू ने न्यायलय में पहुंचकर सभी क्षेत्रों में गहन चैंकिंग अभियान चलाया। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मेल किसने भेजी है और कहां से आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...