साहिबगंज, मार्च 28 -- साहिबगंज। धमकी भरा ई मेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने में पुलिस अब जुट गई है। इस मामले में जिरवाबाड़ी थाने में दर्ज केस के अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता घटनास्थल की जांच कर संबंधित न्यायालय कर्मी का बयान दर्ज कर चुके हैं। इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए जिला पुलिस साइबर व तकनीकी सेल की भी मदद ले रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस तरह की धमकी भरा मेल कुछ समय पहले रांची व बोकारो जिला को ई मेल के जरिये मिल चुका है। दोनों जिला में इस मामले में केस भी दर्ज हुआ है। कांड के अनुसंधानकर्ता अमित कुमार गुप्ता इस मामले में रांची व बोकारो जिला पुलिस से सम्पर्क कर जांच को गति देने के लिए आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं। इसबीच एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में सरगर्मी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.