धमकी भरा ई मेल भेजने वाला धराया,पूछताछ को दिल्ली जाएगा साहिबगंज पुलिस
साहिबगंज, मार्च 30 -- साहिबगंज। 1000 से ज्यादा झूठी कॉल व ई-मेल करने वाले एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस को उससे पूछताछ में कई अहम जानकारी हाथ लगी है। साहिबगंज जिला पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने जल्द दिल्ली जा सकती है। इस बात की पुष्टि यहां के एसपी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को की है। इस मामले में यहां के व्यवहार न्यायालय के नाजिर मोहम्मद शहबाज हासमी की शिकायत पर जिरवाबाड़ी थाना में केस दर्ज हुआ है। कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि इस केस की गुत्थी सुलझाने के लिए जिला पुलिस साइबर व तकनीकी सेल की भी मदद ले रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस तरह की धमकी भरा मेल कुछ समय पहले रांची व बोकारो जिला को ई मेल के जरिये मिल चुका है। दोनों जिला में इस मामले में केस भी दर्ज हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.