जौनपुर, जून 29 -- जफराबाद। क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर एक महिला को जान से मारने की धमकी देने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव की संगीता मौर्य से गांव के ही अविनाश और अभिषेक से भूमि विवाद चल रहा है। उसी विवाद को लेकर अविनाश और अभिषेक ने 26 जून को संगीता मौर्य को गाली- गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शनिवार को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अविनाश और अभिषेक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...