नैनीताल, फरवरी 26 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस अब तक धमकी भरे ईमेल भेजने वाले आरोपी को ट्रेस नहीं कर पाई है। वहीं, कोर्ट परिसर में की गई सुरक्षा व्यवस्थाएं भी ज्यादा समय तक प्रभावी नहीं रह सकीं। तीसरी बार धमकी मिलने के बाद लगाए गए मेटल डिटेक्टर कुछ ही दिनों में हटा दिए गए हैं, जिससे अधिवक्ताओं में रोष है। जांच के दौरान एसटीएफ और साइबर सेल को ईमेल भेजने का आईपी एड्रेस नीदरलैंड सहित अन्य देशों से जुड़ा मिला है। धमकियों के बाद अधिवक्ताओं की मांग पर कोर्ट परिसर के दो गेटों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे और अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। हालांकि गुरुवार को परिसर में पुलिस बल तो मौजूद रहा, लेकिन मेटल डिटेक्टर हटे हुए मिले। जिला बार एसोसिएशन के सचिव दीपक रुवाली ने कहा कि दस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.