जौनपुर, मार्च 29 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मेहौड़ा गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण करने और विरोध करने पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने 10 नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी गोरखनाथ राय ने थाने में शिकायत दी कि उनके मकान के दक्षिण तरफ पूर्वजों के समय से करीब सात से आठ फीट चौड़ा आम रास्ता है। आरोप है कि दो लोगों ने मकान बनवाने के लिए रास्ते की जमीन में नींव भर दी और ईंट-पत्थर रखकर अतिक्रमण कर लिया। जब उन्होंने रास्ता खाली करने की बात कही तो आरोपी भद्दी गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महेंद्र, ज्ञानेंद्र, विनीत, सुमित, नवनीत, प्रेमशंकर, आद्या प्रसाद, मनोज राय, हर्षित राय...