धमकी देने का आरोप
बागपत, जून 6 -- बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर कला निवासी अमित शुक्रवार को परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पर पहुंचा। उसने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके भाई लालचंद की हत्या कर दी थी। उसने तभी बागपत कोतवाली पर घटना का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित का आरोप है कि फरार आरोपी और उनके रिश्तेदार उसे फैसला करने के लिए धमका रहे है। फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। शिकायत के बावजूद कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- कुल्हाड़ी से जान से मारने की धमकी देने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.