जौनपुर, मार्च 26 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत थाना क्षेत्र के थानागद्दी गांव में खरीदी गई संपत्ति का ताला तोड़कर अवैध कब्जा करने, धमकी देने व गाली-गलौज करने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।थानागद्दी निवासी सुनीता देवी पत्नी विजय बहादुर विश्वकर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने एक मकान को पंजीकृत बैनामा के माध्यम से क्रय किया था। उनकी संपत्ति का नामांतरण भी जनवरी 2025 में उनके पक्ष में हो चुका है तथा लेखपाल की रिपोर्ट में भी उनका वैध अधिकार स्थापित बताया गया है। पीड़िता का आरोप है कि बीते 20 मार्च की रात कुछ लोग एक कार से उनके मकान पर पहुंचे और मकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जा कर लिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार...