कौशाम्बी, मई 2 -- करारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 27 अगस्त 2025 को सरायअकिल के जुगराजपुर निवासी सूरजदीन ने कनैली स्थित नदी पुल के समीप उसके साथ दुराचार किया था। इस दौरान शोर मचाने पर जानलेवा धमकी दी थी। साथ ही बेरहमी से पिटाई भी की थी। पीड़िता के अनुसार, घटना की शिकायत तभी सरायअकिल पुलिस से की गई थी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अभिषेक सिंह ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.