धमकी देकर वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बागपत, जून 5 -- बड़ौत। नगर में दो युवकों को जान से मारने की धमकी देकर रुपये ट्रांसफर कराने और सोने की अंगूठी छीन लने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से सोने की तीन अंगूठी बरामद की है। नगर निवासी मनोज जैन के पुत्र सुजल जैन और नवीन जैन के बेटे ऋषि जैन को दो युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। धमकी देकर सुजल जैन से दस हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और सोने की दो अंगुठी ले ली। ऋषि जैन से 11 सौ रुपये ट्रांसफर करा लिए और उससे की एक सोने की अंगूठी छीन ली। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दबिश देकर दोनो आरोपी निखिल और विशु निवासी चरण सिंह विहार कालोनी बिजरौल रोड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से तीन सोने की अंगूठी बरामद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.