कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को धमकी देकर गांव का ही किशोर उठा ले गया। उलाहना देने पर परिजनों को धमकी भी दी गई। दूसरे दिन लड़की गंगा किनारे मिली। तहरीर देने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि गांव के ही एक लड़के ने उसकी लड़की को धमकी दी थी कि वह उसको उठा ले जाएगा। दोपहर को लड़की गायब हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद परिजन आरोपी के घर गए तो उनको धमकी देकर भगा दिया गया। दूसरे दिन लड़की गंगा किनारे मिली। लड़की मिलने के बाद मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.