मेरठ, नवम्बर 28 -- बपारसी गांव में तनाव के चलते पुलिस सुरक्षा के बीच युवती की शादी हो सकी। एक पक्ष ने शादी में अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसे लेकर युवती के परिजनों में दहशत का माहौल था। दुल्हन के परिवार ने गांव के एक पक्ष पर धमकी देने का आरोप लगाया था। बपारसी गांव में घुड़चढ़ी के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। मामले को निपटाने के लिए पंचायत बैठी तो उसमें भी दोनों पक्ष भिड़ गए थे। एक पक्ष के जगमोहन ने दूसरे पक्ष को शादी में अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। तनाव को देखते हुए रात में ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। गुरुवार दोपहर बारात का आगमन हुआ। पुलिस सुरक्षा के बीच चढ़त हुई और शादी समारोह संपन्न हुआ। इंस्पेक्टर दिनेश प्रताप सिंह का कहना है गांव में शांति है। पुलिस बल तैन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.