धमकी और दहेज एक्ट में अजीजपुर के चार पर रिपोर्ट
हरदोई, जून 26 -- टड़ियावां। थानाक्षेत्र के गांव हरसिंहपुर की पीड़िता जुली ने एसपी से शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल वर्ष 2024 को थाने के गांव अजीजपुर निवासी सतीश के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। पति सतीश, ससुर रतीराम, सास रीता, ननद प्रियांशी उस दान दहेज से असंतुष्ट है। आरोप है कि ससुराल वाले उससे सोने की चैन की डिमांड कर रहे हैं। पूरी न होने पर उसे खाना, कपड़ा और दवा आदि की तकलीफे देते हुए जानमाल की धमकी देकर घर से बेघर कर दिया। एसपी अशोक कुमार मीणा के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता के पति समेत चार लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। यह भी पढ़ें- ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.