मैनपुरी, जून 13 -- एलाऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला इमलिया में लगभग ढाई माह पहले युवक द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के निर्देश पर एलाऊ पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ युवक को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने, रुपये मांगने, आत्महत्या के लिए विवश करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम नगला इमलिया निवासी आदेश कुमार पुत्र बृजराज सिंह ने कोर्ट में शिकायत की थी। बताया कि उसके भाई राहुल का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी होने पर युवती की मां लवली, पिता सदानंद ने राहुल को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 31 मार्च को लवली, सदानंद, युवती तथा इंद्रपाल पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम खिमांऊपुर पीड़ित के घर आए और राहुल को युवती के साथ दुष्कर्...