फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के भदान में एक दबंग ने पीड़िता के घर के गेट को तोड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोना यादव पुत्री राकेश कुमार निवासी भदान स्टेशन थाना नगला खंगर ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि दो जनवरी की मध्य रात के आसपास वह अपनी मां गिरजा देवी, बहन अर्चना यादव, भांजी संध्या के साथ अपने घर पर थी। पड़ोस में रहने वाले आनंद पुत्र राधेश्याम पीड़िता के घर पर आकर गेट तोडने का प्रयास करने लगा। जब पीड़िता ने गेट नहीं खोला तो गाली गलौज कर धमकी दी कि अपने पिता को बहार निकालो। गेट न खुलने से नाराज युवक ने जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.