बक्सर, फरवरी 28 -- चर्चा मंच के संयोजक ने फोन के माध्यम से धमकाने का लगाया है आरोप 25 फरवरी को अंचल कार्यालय में मनमानी के खिलाफ दिया था धरना ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। अंचल कार्यालय में व्याप्त मनमानी तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना देना समाजवादी विचार मंच के संयोजक संतोष मुखिया के लिए अब परेशानी का कारण बन गया है। उन्होंने सीओ पर फोन द्वारा आरोपों से संबंधित साक्ष्य मांगने के नाम पर कथित तौर पर धमकाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा से भी लिखित रूप में करते हुए पूरे मामले की जांच करा कर न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद यह पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया है। समाजवादी विचार मंच के संयोजक संतोष मुखिया के नेतृत्व में 25 फरवरी को अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित 9 सूत्री म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.