हरदोई, मई 28 -- हरदोई। महुआ कोला में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 15 नामजद और 30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। अरविंद मौर्य ने तहरीर में कहा है कि 27 को शाम करीब सात बजे मंदिर के बगल में स्थित अपनी पुस्तैनी जमीन पर जानवरों के लिए चारा बना रहा था। तभी गांव के ही राजाराम, जगन्नाथ, मूलचंद्र, रिंकू, रोहित, अशोक, मुकेश, ओमप्रकाश, शिवकुमार, सुभाष, छोटे, सर्वेश, रामलखन, चोटे, सर्वेश, रामलखन, पुत्तीलाल, रामचेला व करीब 30 अज्ञात लोग मौके पर आए। मंदिर की जमीन पर बुद्ध प्रतिमा रखने की तैयारी करने लगे। मेरे मना करने पर वाद विवाद करने लगे। यह भी पढ़ें- बुद्ध प्रतिमा स्थापना को लेकर बवाल, पथराव से दो पुलिसकर्मी घायल, वाहन क्षतिग्रस्त पुलिस के साथ विवाद करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- यूपी में बु...