प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- दिलीपपुर के बसीरपुर गांव के पास रविवार अपरान्ह जेसीबी चालक को धमकाकर 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने के मामले की विवेचना सीओ पट्टी करेंगे। मामले में दो मीडियाकर्मियों को जेल भेजा गया है। घटना दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले में चर्चा रही। रानीगंज के गंभीरपुर निवासी नावेज अली रविवार शाम जेसीबी और डंपर लेकर दिलीपपुर के बसीरपुर में मिट्टी खोदने आया था। आरोप है कि बसीरपुर पुल के पास कार से पहुंचे मीडियाकर्मी पंकज दुबे और सतीश पांडेय ने उससे धमकाकर अपने मोबाइल में 30 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया। पुलिस ने नावेज की तहरीर पर रंगदारी वसूली का केस दर्जकर पंकज और सतीश को जेल भेज दिया। अब मामले की विवेचना सीओ पट्टी को दी गई है। घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस को देने के लिए ऑनलाइन रुपये अपने खाते में लेने की बात कही थी। इ...