गोरखपुर, मार्च 1 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में एक युवती को धमका कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का राजन गुप्ता उनकी बेटी पर दूसरे से शादी न करने का दबाव बना रहा था। डांटने के बाद युवती देर रात उसके साथ चली गई थी, हालांकि अगले दिन लौट आई। परिजनों का आरोप है कि युवक ने फिर धमकाकर उसे अपने साथ ले गया और अब जानकारी नहीं दे रहा है। युवक पर शराब के नशे में धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...