धमई नदी की होगी सफाई, जर्जर पुलों का होगा पुनर्निर्माण
सीवान, सितम्बर 23 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। जल निस्तारण प्रमंडल सीवान के सहायक अभियंता सतीश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को धमई नदी का निरीक्षण किया गया। टीम ने नदी के साथ बहियारा चंवर से धमई नदी में गिरने वाली खांड़ का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कनीय अभियंता दिव्या भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने नदी की वर्तमान स्थिति, जल निकासी और बांध से संबंधित स्थिति की जानकारी ली।
योजना के प्रस्तावित कार्य कार्यपालक अभियंता कुमार पवन शर्मा ने बताया कि सारण एकत्रित योजना के तहत सीवान, सारण और गोपालगंज जिले की नदियों की साफ-सफाई तथा बांधों के नवीनीकरण का कार्य कराया जाना है। योजना के तहत नदियों में जल प्रवाह को बेहतर बनाने और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुसार नदियों पर नए पुलों का निर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.