अररिया, जनवरी 24 -- पलासी, (ए.सं.)। पलासी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गश्ती व विषेश छापेमारी अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर धपड़ी गांव स्थित संजय ऋषिदेव के घर छापेमारी कर 194 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। इस दौरान कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इस बाबत सअनि विजय कुमार यादव के आवेदन के आधार पर फरार कारोबारी संजय ऋषिदेव के विरुद्ध पलासी थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। दर्ज प्राथमिकी में सअनि श्री यादव ने कहा है कि शुक्रवार को गश्ती व विशेष छापेमारी अभियान के दौरान गुप्त सूचना मिली कि धपड़ी निवासी संजय ऋषिदेव अपने घर पर शराब का खरीद बिक्री करता है। सूचना सत्यापन के लिए पुलिस बल के साथ धपड़ी गांव संजय ऋषिदेव के घर पर पहुंचा तो पुलिस बल को देखकर कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। जब उनके घर की तलाशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.