बागेश्वर, जून 29 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। कांडा तहसील के धपोली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पुष्पा धपोला की पहल पर ग्रामीणों को 80 परिवारों को तांबे के वाटर प्यूरिफायर वितरित किए गए। ग्राम प्रधान धपोला ने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक परिवार का अधिकार है। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसी सोच के साथ ग्राम पंचायत द्वारा यह पहल की गई है। उन्होंने लाभार्थियों से वाटर क्यूरिफायर का नियमित उपयोग करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का भी आग्रह किया। यह भी पढ़ें- धपोली ग्राम पंचायत में 80 परिवारों को बांटे गए वाटर प्यूरिफायर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...