आगरा, मार्च 15 -- गिग वर्कर्स की बेहतरी व उनके आर्थिक पुनुरुस्थान के लिए महिंद्रा फाइनेंस और एनआईआईटी फाउंडेशन साथ काम करेंगे। आगरा में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने गिग वर्कर्स, स्वरोजगार करने वाले व छोटे व्यापारियों की बेहतरी को नए रास्ते बताए। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि पिछले दो साल में फाउंडेशन ने 84,250 लोगों को प्रशिक्षण दिया है। इस कार्यक्रम की एक बड़ी उपलब्धि 66,225 से ज़्यादा डिजिलॉकर खाते बनाना रहा है। इससे लोगों को आधार, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ सुरक्षित रूप से संग्रहित करने में मदद मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...