धन संपदा भी जरूरी लेकिन, सुसाइड करने से पहले यूपी के थानेदार ने क्यों लगाया ऐसा स्टेटस?
संवाददाता, अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती के वाल्टरगंज थाने के एसओ सूर्यप्रकाश सिंह ने शनिवार को सरकारी आवास में फंदा लगाकर जान दे दी। मौत से पहले उनके निजी मोबाइल नंबर पर लगाया गए आखिरी स्टेटस की काफी चर्चा हो रही है। थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह ने स्टेटस लगाया था कि, धन-संपदा भी आवश्यक है, परन्तु शांति और प्रेम से बढ़कर नहीं। सूर्यप्रकाश सिंह ने आत्महत्या क्यों की यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मूल रूप से आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा के रहने वाले सूर्यप्रकाश सिंह, सिद्धार्थनगर जिले से स्थानांतरित होकर बस्ती आए थे। उनकी उम्र करीब 57 साल थी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब एक बजे सूर्यप्रकाश सिंह अपने हमराहियों के साथ शहर में पहुंचे। वह खुद अपने सरकारी आवास पर चले गए और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.