अंबेडकर नगर, फरवरी 14 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर निवासी एक व्यक्ति ने अधिशासी अभियंता बिजली को शिकायतीपत्र सौंपकर न्याय की गुहार की है। भिखारीपुर निवासी सूर्यकुमार पांडेय ने कहा कि गत 20 जनवरी को संबंधित क्षेत्र के जेई उनके घर पहुंचे और वीडियो बनाया। कहा कि तुम अवैध तरीके से बिजली का प्रयोग कर रहे हो। जब मैंने उन्हें बताया कि मेरा बिजली बिल शतप्रतिशत जमा है, तो उन्होंने कुछ भी सुनने से इंकार कर दिया। आरोप है कि वे लगातार किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचने के लिए धन दिए जाने का दबाव बनाने लगे। जब मांगी गई राशि नहीं दिया, तो उन्होंने केबल कटवा दिया। हालांकि शिकायत के बाद उन्होंने केबल जुड़वा तो दिया, लेकिन बाद में विजलेंस टीम भिजवा दिया। इसके बाद फिर से धन उगाही की मांग की गई। कहा कि यह पहला मामला नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.