नई दिल्ली, मई 9 -- शुक्र ग्रह को वैदिक ज्योतिष में प्रेम, सुख-सुविधा, पैसा, आकर्षण और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। मई महीने में शुक्र एक बार फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 14 मई 2026 को शुक्र वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह गोचर 8 जून 2026 तक रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शुक्र का मिथुन राशि में जाना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। खासतौर पर धन, प्रेम संबंध, करियर और सामाजिक जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिष में शुक्र और बुध की मित्रता को अच्छा माना जाता है। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्र का गोचर कई लोगों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। करीब 23 दिनों तक कुछ राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है।मेष राशि मेष राशि वालों के लिए यह समय सामाजिक रू...