धन का उपयोग करें, परंतु जरूरत के अनुसार: कुलपति
गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग एवं छात्र कल्याण संकाय की ओर से सेमिनार हॉल में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 80 महिला शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि हमें धन का उपयोग करना चाहिए, परंतु विवेकपूर्ण ढंग से। तभी हम बचत के बारे में भी सोच सकते हैं। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और वित्तीय निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता वित्तीय साक्षरता एवं क्षमता निर्माण विशेषज्ञ अबरार अहमद अब्बासी ने वित्तीय स्वतंत्रता, निवेश की समझ तथा दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वागत भाषण छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनुभूति दुबे और संचालन मनोविज्ञान विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.