देवरिया, मार्च 24 -- देवरिया,निज संवाददाता। विद्युत कनेक्शन के लिए धनराशि प्राप्त होने के एक वर्ष बाद भी अभी तक छह विद्यालयों में कनेक्शन नहीं हो सका है। इन विद्यालयों में बिजली न पहुंचने के कारण कार्यों को करने में काफी दिक्कत हो रही हैं, वहीं कक्षाओं में विद्यार्थी तपिश बढ़ने के साथ ही गर्मी से परेशान हो रहे हैं। दिन प्रतिदिन मौसम का बढ़ता तापमान विद्यालय में अध्यनरत बच्चों की और भी मुश्किलें बढ़ा सकतीं हैं। जिले सात राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन के लिए शासन से 14. 74 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। जिसमें केवल एक ही विद्यालय में विद्युत कनेक्शन हो सका है। 2009 से 2015 के बीच जिले में विभिन्न जगहों पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय का निर्माण कराया गया था। जिसमें कक्षा नौवीं व कक्षा दसवीं की कक्षाएं संचालित हैं। इनमें संच...