अल्मोड़ा, नवम्बर 29 -- बसेरा बैंड से धन्यारी सड़क निर्माण सहित अन्य समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन 15वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान क्रमिक अनशन में सातवें दिन नीरज देव बैठे। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ नारबाजी की। कहा कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी शासन प्रशासन मूलभूत समस्याओं का सकारात्मक हल नहीं निकाल पा रह है। लगातार आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन इस बार वह आश्वासन पर नहीं मानेंगे। तय किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यहां बलवंत सिंह अधिकारी, नीरज सिंह, प्रेम सिंह, दीवान सिंह, बचे सिंह, भुपाल सिंह, बालम सिंह, बीरवल सिंह, हेमंत बिष्ट, महेंद्र सिंह, पूरन सिंह, कुंदन सिंह, मथुरा देवी, रेखा देवी, नंदी देवी, हीरा देवी, रेवती देवी, चंद्रा देवी, हेमा देवी, रेबा देवी, ...