नई दिल्ली, मार्च 27 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों को प्रश्नकाल में सीधे सवाल पूछने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि सदस्य प्रश्न करते वक्त आसन को धन्यवाद देने में समय नहीं गंवाए, बल्कि सीधे अपना सवाल किया करे। ओम बिरला ने कहा कि प्रश्न करते वक्त सदस्यों को आसन को धन्यवाद देने की कोई आवश्यकता नहीं है। लोकसभा अध्यक्ष ने यह टिप्पणी उस वक्त की, जब भाजपा सांसद रामवीर सिंह विधूड़ी ने रसायन एवं उर्वरक मंत्री से संबंधित पूरक प्रश्न करते हुए पहले उनका धन्यवाद किया। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदस्य गण आप धन्यवाद देने में जो समय खर्च करते हैं, उससे ज्यादा समय प्रश्न पूछने में खर्च करे। आसन को धन्यवाद देने की आवश्यकता नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.