बाराबंकी, मार्च 5 -- निन्दूरा। क्षेत्र के धन्नाग तीर्थ पर भव्यता के साथ फूलों की होली खेली गई। बाराबंकी जनपद सीमा पर पौराणिक तीर्थ स्थल धन्नाग तीर्थ पर जहां से कल्याणी नदी का उद्गम हुआ है। इसके पावन तट पर होली के शुभ अवसर पर विकास एवं जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राम लखन शुक्ला द्वारा फूलों की होली खेलने का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में संयोजक समाज सेवी श्रद्धेय रामलाल यादव को पुष्पों स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...