आगरा, जनवरी 23 -- थाना मलपुरा क्षेत्र में नामी ब्रांड रेड चीफ के नाम से नकली जूते बनाने और बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत पर धनौली स्थित एक जूता फैक्ट्री पर छापा मारा गया। वहां से भारी मात्रा में सोल, इनर सोल, तैयार और अधबने जूते, लेस, पैकिंग डिब्बे, स्क्रीन प्रिंटिंग फ्रेम आदि बरामद किए गए। फैक्ट्री संचालक भाग निकला। थाना मलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कंपनी के प्रतिनिधि मनोज सिंह निवासी किदवई नगर (कानपुर) ने थाना मलपुरा में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। मनोज सिंह ने बताया कि प्रबंधन को लंबे समय से सूचनाएं मिल रही थीं कि थाना मलपुरा क्षेत्र के अजीजपुर-धनौली कस्बा में अवैध रूप से रेड चीफ कंपनी के नाम से नकली जूते तैयार कर बाजार में खपाए जा रहे हैं। कंपनी प्रतिनिधि मनोज कुमार, राजीव कुमार दीक्षित, कपिल कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.