धनौरी में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
रुडकी, मई 8 -- धनौरी, संवाददाता।धनौरी के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषकों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर जानकारी दी गई। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि आज हमें जलवायु परिवर्तन प्राकृतिक संसाधनों की घटती उपलब्धता और आधुनिक तकनीक के समावेश जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना अधिक उत्पादन लेने के लिए जल संरक्षण, जैविक खेती, प्राकृतिक उर्वरकों का उपयोग , सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली जैसी तकनीक को अपनाना आज के समय में अनिवार्य हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.