रुडकी, मई 20 -- धनौरी, संवाददाता। मंगलवार की शाम एक युवक द्वारा गंग नहर धनौरी में छलांग लगा दी थी जिसके बाद युवक पानी की तेज बहाव में डूबकर ला पता हो गया था। घटना बाद से ही पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। बुधवार को भी धनौरी पुलिस और जल पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और लापता युवक की तलाश में सर्चिंग अभियान चलाया। धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान ने बताया कि कोटा मुरादनगर निवासी 21 वर्षीय बंसी अपने चाचा के लड़कों मोहित और विक्की के साथ गंगनहर पर नहाने आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...