नोएडा, जुलाई 17 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट का निस्तारण धनौरी वेटलैंड के पास होगा। यहां शत प्रतिशत कचरे को रि-साइकिल यानी दोबारा इस्तेमाल करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 200 मीटर भूमि किराये पर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक प्रथम चरण में एयरपोर्ट से प्रतिदिन छह टन कचरा निकलेगा, जबकि अंतिम चरण तक यह 40 टन प्रतिदिन हो जाएगा। वैसे तो एयरपोर्ट पर कचरा निस्तारण के लिए उत्तर पूर्वी हिस्से में दो एसटीपी बनाए गए हैं। उत्तरी भाग वाला एसटीपी यात्रियों और सपोर्ट सुविधाओं के लिए होगा, तरल कचरे के लिए एसटीपी में विशेष टैंक बनाए गए हैं, ताकि पर्यावरण प्रदूषित न हो। पूर्वी भाग में एसटीपी से कार्गो, मेंटिनेंस और अन्य कचरा निस्तारित किया जाएगा, लेकिन ठोस अपशिष्ट के लिए धनौरी में यापल को 200 मीटर भूमि ...