रुडकी, फरवरी 23 -- धनौरी, संवाददाता। धनौरी में गंगनहर में डूब रहे एक व्यक्ति को पास से गुजर रहे एक युवक ने बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को धनौरी बावन दर्रे के समीप नई गंग नहर में एक व्यक्ति का पांव फिसल गया। इसके बाद वह डूबने लगा, पास से गुजर रहे तेलीवाला निवासी अंकुर ने बहादुरी दिखाते हुए गंग नहर में छलांग लगा दी और डूबते हुए व्यक्ति की जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति की हालत बिगड़ती देख पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान बताया कि एक व्यक्ति के गंग नहर में डूबने की सूचना मिली थी जिसको राहगीरों की मदद से सहकुशल गंग नहर से निकाल लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.