मुंगेर, दिसम्बर 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे कोलकाता के प्रिंसीपल चीफ इंजीनियर विक्रम गुप्ता अपनी टीम के साथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर जमालपुर आए हैं। पीसीई जमालपुर किऊल रेलखंड के बीच जमालपुर-धनौरी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। वहीं पटरी मरम्मत व बदलने के साथ साथ एलएचएस व सबवे निर्माण आदि का भी निरीक्षण किए। इसके बाद पीसीई किऊल की ओर ही लौट गए। हालांकि आज (सोमवार) को रेल इंजन कारखाना जमालपुर का निरीक्षण करेंगे। कारखाना के सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल सहित डिप्टी अधिकारियों के साथ सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक रहेंगे। तथा संध्या में ट्रेन नंबर 13024 गया हावड़ा एक्सप्रेस के साथ हावड़ा के लिए लौट जाएंगे। ---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.