बागपत, मार्च 31 -- दाहा। सोनभद्र में चली पेट्रोलियम कैश मनिपराईज प्रतियोगिता में वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा टीकरी के दो तीरंदाज चैंपियन बने। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीरंदाजों का एकेडमी पर स्वागत किया जाएगा। सोनभद्र में 28 मार्च से 30 मार्च तक चली पेट्रोलियम कैश मनिपराईज प्रतियोगिता में वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा टीकरी के तीरंदाजों ने प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन किया। अंतराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच सचिन वेदवान ने बताया कि सीनियर कंपाउंड में विशेष वेदवान चैंपियन बना जबकि रोहित राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर इंडियन राउंड में शुभम कुमार चैंपियन बना जबकि शिवम वेदवान ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं रिकर्व धनुष सब जूनियर में वंश वेदवान ने तीसरा स्थान मिला। ओवर आल प्रतियोगिता में वेदवान तीरंदाजी एकेडमी दूसरे स्थान पर रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.