धनौती ने जीता ब्रह्मबाबा क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताब
छपरा, जून 21 -- फाइनल में अदमापुर को हराया, धनंजय बने मैन ऑफ द मैच और रौशन यादव भगेलू को मिला मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार गड़खा, एक संवाददाता। बसंत क्रिकेट क्लब की ओर से रतनपुरा बसंत स्थित ठेकही जनेउवा ब्रह्म परिसर में आयोजित आठ दिवसीय ब्रह्मबाबा क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताब धनौती की टीम ने अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच का विवरण रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में धनौती ने अदमापुर की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में अदमापुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर में पूरी टीम 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनौती की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज सात ओवर चार गेंद में 112 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए धनौती टीम के खिलाड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.