सीवान, फरवरी 20 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के धनौती बाजार में बुधवार की अहले सुबह आभूषण दुकान में हुई करीब चोरी की घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार को मामले का का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि इस घटना में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, मामले का खुलासा, क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, पीड़ित दुकानदार एवं मकान मालिक से लगातार संपर्क बनाए रखने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान मौके पर एसडीपीओ गौरी कुमारी, मैरवा प्रभाग इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार वर्मा, मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार, गुठनी थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.