पिथौरागढ़, अप्रैल 27 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। धनौड़ा वार्ड में लोगों की पेयजल किल्लत दूर होगी। सोमवार को मेयर कल्पना देवलाल व पार्षद दिनेश कापडी ने नए पेयजल संयोजक टैंक व पाईपलाइन का शुभारंभ किया। मेयर कल्पना ने कहा कि धनौड़ा वार्ड में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों ने समस्या बताई थी,20 लाख की लागत से जल संयोजन टैंक व पाईपलाइन बिछाई गई। नए टैंक से 400 से अधिक की आबादी को पर्याप्त पानी मिलेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने मेयर का आभार जताया। इस दौरान अवर अभियंता उमेश अवस्थी,नंदा बल्लभ पाण्डेय,गिरीश जोशी,संजय साही,धीरज पटियाल,सावित्री पटियाल,सुमन शाही,हेमा शाही,आनंद मेहता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- धनौड़ा वार्ड में लोगों को मिलेगा पर्याप्त पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...