सिद्धार्थ, फरवरी 7 -- भनवापुर। क्षेत्र के धनोहरी गांव में आयोजित हो रहे रामलीला मंचन का शुभारंभ गुरुवार की रात श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर भगवान राम की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के बीच जैसे ही रामलीला का शुभारंभ हुआए पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। रामलीला के प्रथम दिवस कलाकारों ने वन में ऋषि-मुनियों द्वारा किए जा रहे यज्ञ का सजीव और भावपूर्ण मंचन किया। इस दौरान वीरेंद्र मणि, चंद्र प्रकाश यादव, अनुराग श्रीवास्तव, मो. हुसेन, जगराम, सहजराम, संदीप गुप्ता, मदन गुप्ता, जगदेव, शिवधन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.