धनेली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बरेली, जून 29 -- दुनका । क्षेत्र के गांव धनेली में बीती रात तीस वर्षीय नन्हेंलाल अपनी पत्नी पिंकी और तीन छोटे बच्चों के साथ घर में खाना खा कर सो गए। रात में नन्हें लाल की हालत अचानक खराब हुई। परिजन उन्हे सहोड़ा ले गए। डॉक्टर ने मना करने पर परिजन उन्हें फतेहगंज पश्चिमी के एक अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने नन्हें लाल को मृत घोषित कर दिया। नन्हेंलाल की शादी 10 वर्ष पहले तखतपुर द्विचारा से हुई थी । नन्हे लाल के तीन छोटे बच्चे हैं। पिता कल्लू ने बताया उनके दो बेटे हैं। जिसमें नन्हेंलाल होन हार था। घर में कोहराम मचा है। यह भी पढ़ें- धनेली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत दुनका चौकी इंचार्ज मुनेंद्र पाल ने बताया युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। जांच चल रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.