रामपुर, मार्च 2 -- मिलक विधानसभा की ग्राम पंचायत धनेली उत्तरी में लगभग तीन हजार वर्ग फीट में उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। एक करोड़ 41 लाख की लागत से भवन निर्माण के लिए निविदा कराई गई है। कार्यदायी संस्था का चयन होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। उत्सव भवन में मैरिज लान, स्टेज, मंडप, हाल, रैंप आदि का निर्माण कराया जाएगा। गांव में उत्सव भवन होने से ग्रामीणों को शादी, मुंडन, समेत अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी। जिले के पांचों विधान सभा में पंचायत उत्सव भवन निर्माण होना है। इसमें मिलक विधानसभा के ग्राम धनेली उत्तरी में जमीन का चयन होने पर 1.41 करोड़ रुपये की लागत से उत्सव भवन का निर्माण कराने की शासन से स्वीकृति मिली है। यहां पर उत्सव भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह जिले का पहला पंचायत उत्सव भवन ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.