संभल, मार्च 21 -- धनेटा सोतीपुरा गांव में शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद चर्चा में आई गौसिया मस्जिद में ईद की नमाज तय समय पर अदा नहीं हो सकी। इमाम की अनुमति मिलने के बाद दोपहर में केवल 15 लोगों ने नमाज पढ़ी। प्रशासन ने शुरुआत में इमाम के बिना केवल 15 लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति दी थी। इस विरोध के चलते मुस्लिम समाज के लोग नमाज के लिए मस्जिद नहीं गए। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पूरा गांव छावनी में तब्दील रहा। गांव में दोपहर बाद तक फोर्स तैनात रही। एएसपी कुलदीप कुमार, सीओ आलोक भाटी, डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र, थाना हयातनगर इंस्पेक्टर उमेश सोलंकी और क्राइम इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। मुनाजिर खान ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश में सभी को नमाज की अनुमति ...