बरेली, जून 17 -- मीरगंज, संवाददाता। धनेटा में कुत्तों के बाद अब बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बुधवार को बंदरों ने महिला समेत दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। धनेटा में कुत्तों से बचाव को ग्रामीण हाथों में डंडे लेकर घरों ने निकल रहे हैं। महिलाएं बच्चों का अकेले घर के बाहर नहीं जाने दे रही हैं। बुधवार को अचानक गांव के बंदर आक्रामक हो गए। दो बंदरों ने घरों में घुस कर हमला कर दिया। बंदरों के हमले में मंगलीराम एवं नरायनी देवी घायल हो गईं। अब ग्रामीणों को सड़कों पर सर्तकता बरतने के साथ घर के अंदर भी सर्तकता बरतनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- बंदर के हमले में अधेड़ घायल यह भी पढ़ें- धनेटा में खूंखार कुत्तों ने तीन लोगों पर किया हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...