नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Sagittarius Horoscope Today 28 July 2026: दिन की शुरुआत आपके व्यक्तित्व, मूड और आत्मविश्वास पर सीधा असर डालेगी। लोग आपकी मौजूदगी नोटिस करेंगे और आप भी अपने फैसलों को लेकर ज्यादा सजग रहेंगे। फिर भी भीतर हल्की संवेदनशीलता बनी रह सकती है, क्योंकि कुछ बातों को आप दूसरों से ज्यादा गहराई से महसूस करेंगे। परिवार में कोई छोटा उत्सव, मिलना जुलना या सामाजिक बुलावा बन सकता है। अगर बाहर जाने का प्लान बने और फिर आप उसे बदल दें, तो भी हैरानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि दिन बढ़ने पर मन घर और अपने लोगों की तरफ झुकेगा। शाम के करीब ध्यान धन, परिवार और बोलचाल पर आ जाएगा। आपकी बातों में अपनापन रहेगा और लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी या करीबी साथी परिवार से जुड़े मामले में सहयोगी रहेंगे। सूर्य और गुरु का प्रभाव यह बता रहा है कि फिलहाल हर बात...