नई दिल्ली, अगस्त 16 -- Sagittarius Horoscope Today 16 August 2026: काम और जिम्मेदारियों वाला दिन है, लेकिन राहत की बात यह है कि दिशा साफ होती नजर आएगी। जो उलझन या दबाव पिछले दिनों सिर पर था, उसमें कमी आ सकती है। आप ज्यादा व्यवस्थित होकर काम करेंगे और इसी वजह से दूसरों पर अच्छा असर भी पड़ेगा। करियर से जुड़े लोगों, वरिष्ठों या प्रभावशाली संपर्कों से उपयोगी बातचीत हो सकती है। यह दिन खुद को साबित करने का है, पर बिना शोर किए। घर और परिवार के बीच संतुलन रखना जरूरी होगा, क्योंकि काम की व्यस्तता आपको भावनात्मक बातों से थोड़ी दूरी पर ले जा सकती है। पिता की ओर से राहतभरी खबर या बेहतर महसूस होने का संकेत मिल सकता है। वहीं घर के किसी बड़े सदस्य, खासकर माता के आराम और दिनचर्या पर ध्यान देना अच्छा रहेगा। चंद्रमा ऊपरी जिम्मेदारियों को बढ़ा रहा है और शुक...